Saturday, February 20, 2016

CTET SARKARI NAUKRI News - - सीटेट की परीक्षा आज, तैयारी पूरी

CTET SARKARI NAUKRI   News - - 

सीटेट की परीक्षा आज, तैयारी पूरी

राज्य ब्यूरो, इलाहाबाद

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) की ओर से देश भर के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षक बनने की योग्यता परीक्षा सीटीईटी इस बार इलाहाबाद के 28 केंद्रों पर होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह साढ़े नौ बजे से 12 बजे तक होगी। इसमें सीनियर बेसिक स्कूलों के शिक्षकों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी शामिल होंगे, दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम साढ़े चार बजे तक होगी। इसमें प्राइमरी के टीचर्स के पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी शामिल होंगे। क्षेत्रीय अधिकारी ने बताया कि परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए गए हैं

 UPTET  / टीईटी / TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 2011, 72825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
 Shiksha Mitra | Shiksha Mitra Latest News | UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTET, TEACHER ELIGIBILITY TEST (TET), NCTE, RTE, UPTET, HTET, JTET / Jharkhand TET, OTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility Test, West Bengal TET / WBTET, MPTET / Madhya Pradesh TET, ASSAM TET / ATET
, UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET , APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TET, HPTET / Himachal Pradesh TET
 
Wednesday, February 17, 2016

JTET / JHARKHAND TEACHER ELIGIBILITY TEST : दूसरी टेट परीक्षा के लिए करना होगा और इंतजार

JTET / JHARKHAND TEACHER ELIGIBILITY TEST : 
 
दूसरी टेट परीक्षा के लिए करना होगा और इंतजार

Publish Date:Sun, 14 Feb 2016 12:57 AM (IST) | Updated Date:Sun, 14 Feb 2016 12:57 AM (IST)

रांची : शिक्षक प्रशिक्षण प्राप्त छात्र-छात्राओं को दूसरी शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) के लिए अभी और इंतजार करना होगा। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने अभी तक झारखंड एकेडमिक कौंसिल को परीक्षा आयोजित करने को लेकर अनुशंसा नहीं भेजी है। आगामी वित्तीय वर्ष के बजट पारित होने के बाद ही परीक्षा की अनुशंसा भेजे जाने की उम्मीद है।

अभी तक दूसरी शिक्षक पात्रता परीक्षा समय सीमा को लेकर फंसी थी। विभाग में इस बात को लेकर असमंजस की स्थिति थी कि यह परीक्षा डेढ़ घंटे की होगी या ढाई घंटे की। इस बाबत राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) से लगभग एक माह पूर्व ही दिशा-निर्देश मंगाया गया, जिसमें यह परीक्षा ढाई घंटे की लेने की बात कही गई। इससे पहले एनसीटीई से दिशा-निर्देश लेने में ही तीन माह लग गए थे।

उल्लेखनीय है कि 2010 में एनसीटीई द्वारा रेगुलेशन जारी होने के बाद भी राज्य में पहली शिक्षक पात्रता परीक्षा 2012-13 में आयोजित की गई थी। इसके बाद यह परीक्षा नहीं हो सकी है, जबकि रेगुलेशन में यह परीक्षा साल में अधिकतम दो बार आयोजित किए जाने का प्रावधान है। इस प्रावधान के तहत कई राज्यों में यह परीक्षा दो से सात बार तक आयोजित की जा चुकी है।

पहली परीक्षा में लगे थे तीन साल

राज्य सरकार ने पहली शिक्षक पात्रता परीक्षा पूरी कराने में भी तीन साल लगाए थे। विभाग ने शुरू में एनसीटीई के रेगुलेशन को नजरअंदाज करते हुए शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित न कराकर 2010 में सीधे प्राथमिक शिक्षक नियुक्ति की अनुशंसा जैक को भेज दी थी। जैक ने इस आलोक में नियुक्तिप्रक्रिया शुरू भी कर दी। इस बीच केंद्र के हस्तक्षेप के बाद विभाग ने आनन-फानन में नियुक्ति परीक्षा को ही शिक्षक पात्रता परीक्षा घोषित कर दी, जबकि परीक्षा के पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया। परीक्षा लेकर परिणाम भी जारी कर दिया। बाद में यह मामला झारखंड हाई कोर्ट में गया। कोर्ट ने नियुक्तिपरीक्षा परिणाम को रद करते हुए पहले शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया।

 टीईटी / TET - Teacher Eligibility Test Updates / Teacher Recruitment News

 JTET  / टीईटी / TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Jharkhand Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS   UPTET  

Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
CTET, TEACHER ELIGIBILITY TEST (TET), NCTE, RTE, UPTET, HTET, JTET / Jharkhand TET, OTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility Test, West Bengal TET / WBTET, MPTET / Madhya Pradesh TET, ASSAM TET / ATET
, UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET , APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TET, HPTET / Himachal Pradesh TET

UPTET  | Join UPTET Uptet | Uptet news/ UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment

Wednesday, February 3, 2016

JTET / JHARKHAND TEACHER ELIGIBILITY TEST : पारा शिक्षकों का धरना , कई की तबीयत बिगड़ी

JTET / JHARKHAND TEACHER ELIGIBILITY TEST : 
 
पारा शिक्षकों का धरना , कई की तबीयत बिगड़ी

News Date  17 Jan 2016

रांची, \>>>>>>>>

 झारखंड में सीधी नियुक्ति की मांग को लेकर पारा शिक्षकों का धरना 12वें दिन भी जारी रहा. राजभवन के समक्ष जेटेट (झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा) पास पारा शिक्षकों का धरना शनिवार को भी चलता रहा. कई दिनों तक लगातार धरने और भूख हड़ताल पर बैठने के कारण कई शिक्षकों की तबीयत अब बिगड़ने लगी है. शनिवार को भूख हड़ताल पर बैठे नवनीत कुमार, अरविंद कुमार, अनिल प्रामाणिक और राजेंद्र कुमार की तबीयत बिगड़ती जा रही है.

पारा शिक्षक संघ के प्रदेश संयोजक बजरंग प्रसाद ने कहा कि अभी तक उनकी मांगों पर सरकार ने कोई विचार नहीं किया है. यदि शीघ्र ही इस पर निर्णय नहीं लिया जाता है, तो संघ अपना आंदोलन और तेज करेगा. धरने पर बैठे अभ्यर्थियों का कहना है कि वे अब आर-पार की लड़ाई के लिए तैयार हैं.

आंदोलनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती है वे धरने पर इसी तरह बैठे रहेंगे. बेशक इसमें इन लोगों की जान ही क्‍यों न चली जाए. टेट पास पारा शिक्षकों में इस बात की नाराजगी है कि उनके मिलने अभी तक विभाग का कोई अधिकारी या मंत्री नहीं आया. धरने में शामिल होने राज्य भर के टेट पास पारा शिक्षक रांची आए हुए हैं.